अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव लजवाना कलां और हथवाला में प्रशासन ने कोर्ट के आदेशानुसार अवैध निर्माण गिराने के लिए जेसीबी चलाई। दोनों गांवों में प्रशासन दल-बल के साथ पहुंचा और शांतिपूर्वक कब्जा दिलवाया।
लजवाना कलां गांव में तीन मकान अवैध रूप से बनाए गए थे। प्रशासन की ओर से बीडीपीओ पूनम चंदा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गांव में पहुंचीं और साथ में जेसीबी और भारी पुलिस बल तैनात था। प्रशासन ने लजवाना कलां में शांतिपूर्वक तरीके से कब्जा दिलवाया। वहीं हथवाला गांव में एक गली में अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कोर्ट के आदेशानुसार अवैध कब्जे को हटवाया।
कोर्ट के आदेशानुसार लजवाना और हथवाला गांव से कब्जे दिलवाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। दोनों गांव में शांतिपूर्वक तरीके से कब्जा दिलवाया गया है।
-पूनम चंदा, बीडीपीओ जुलाना।