फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज व कल जींद में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पांच व छह जुलाई को जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। डीसी अमित खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरवार शाम को नरवाना पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ढ़ाकल गांव में एक कार्यक्रम में शिकरत करेंगे। इसके बाद रात को नरवाना में ही मुख्यमंत्री का ठहराव होगा। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री 19 करोड़ 42 लाख 52 हजार रुपये की लागत से बनी पांच परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की दबलैन से फैरन कलां तक 3.08 किलोमीटर सड़क शामिल है। इस पर एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड की एक अन्य 3.69 किलोमीटर सड़क का भी उद्घाटन होगा। गुरुसर से बेलरखां तक बनी इस सड़क के निर्माण पर एक करोड़ 23 लाख 48 हजार की राशि खर्च की गई है। इसी प्रकार सिंचाई विभाग के लोन माइनर, कालवन माइनर, खरल माइनर तथा सिंसर माइनर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस पर आठ करोड़ 81 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री छह परियोजनाओं के नींव पत्थर रखेंगे। इन परियोजनाओं के निर्माण पर 53 करोड़ 34 लाख 82 हजार से अधिक राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें