फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाता सिंह वाला बार्डर पर आंदोलन में शामिल होने वालों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाल ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। दिल्ली में अन्ना हजारे के शुक्रवार को होने वाले आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को रोकने के लिए जिला प्रशासन नरवाना के दाता सिंह वाला बार्डर पर तैनात रहा। जिला पुलिस को सूचना मिली थी की पंजाब से भारी संख्या में किसान और अन्ना आंदोलन के समर्थक नरवाना के रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इन आंदोलनकारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन को नरवाना के दाता सिंह वाला बार्डर पर अलर्ट किया।
जींद जिले के प्रशासन ने 23 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को रोकने के लिए पंजाब बार्डर पर गांव दाता सिंह वाला में करीब 1500 जवान पूरे इंतजाम के साथ तैनात किए, लेकिन कोई भी व्यक्ति इस आंदोलन में जाने के लिए बार्डर पर नहीं पहुंचा। जिला प्रशासन ने यहां से दिल्ली जाने वाले लोगों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने 12 कंपनी पुलिस को पुख्ता इंतजाम के साथ इस बार्डर पर तैनात किया था। हरियाणा पुलिस को सूचना थी कि पंजाब से अनेक ट्रैक्टर-ट्राली दिल्ली के लिए निकले हैं। इनमें किसानों के अलावा अन्ना हजारे के समर्थक शामिल हैं। इस सूचना के बाद उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बार्डर पर 12 कपंनी पुलिस तैनात की, लेकिन बुधवार को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी बार्डर पर कोई नहीं आया। पुलिस अधिकारियों ने हर स्थिति से निपटने का इंतजाम किया था। आंसू गैस, दंगा निरोधक वाहन, वाटर कैनन, फायर ब्रिगेड सहित कई प्रकार के इंतजाम किए गए थे। गढ़ी थाना के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया की अनेक किसानों और अन्ना समर्थकों के पंजाब से हरियाणा की सीमा में आने की सूचना मिली है। इसके चलते पुलिस प्रशासन बार्डर प पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस की 12 कंपनियों के करीब 1500 जवान बार्डर पर तैनात किए गए थे। पुलिस अधीक्षक, एसडीएम नरवाना और डीएसपी ने खुद बार्डर पर जाकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें