फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव ढाकल के निकट निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान बस ने पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी को भी टक्कर मार दी। बस चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव ढाकल निवासी राममेहर उर्फ काला ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 22 वर्षीय जितेंद्र बाइक पर सवार होकर खेतों की तरफ जा रहा था। जब वह खेत के पास पहुंचा तो नरवाना की तरफ से सवारियों को लेकर आई तेज रफ्तार बस ने उसके भाई के बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें भाई सड़क पर गिरकर डिवाइड से टकरा गया। बस चालक ने इस दौरान तेज रफ्तार से पीछे ले लिए तो पीछे से आ रही पिकअप की भी टक्कर हो गई। बाद में जितेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें