फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरका की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
गांव अहिरका में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि बैरागी सभा के जिला प्रधान मनमोहन झांझ और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार भोला रहे। कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल मुकाबला राजू मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी अहिरका और कुचराना गांवों की टीमों में हुआ। इसमें अहिरका तीन के मुकाबले सात अंकों से विजयी रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजू मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी अहिरका और कैरखेड़ी के बीच हुआ। इसमें अहिरका ने चार के मुकाबले नौ अंकों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में कुचराना ने अहिरका बी को नौ के मुकाबले 10 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला ऋषिकुल पब्लिक स्कूल और खटकड़ के बीच हुआ। इसमें ऋषिकुल पब्लिक स्कूल एकतरफा छह के मुकाबले 27 अंकों से विजयी रहा। दूसरा क्वार्टर फाइनल बुडायन और कुचराना के बीच हुआ। यह मैच पहले टाई हुआ, उसके बाद निर्णायक मंडल ने दोनों टीमों को पांच-पांच रेड का मौका दिया गया। इसमें एक अंक से कुचराना विजयी रहा। राजू मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी अहिरका के संचालक सुभाष भोला ने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए किया गया। बैरागी सभा के संरक्षक नरेंद्र सिंह खटकड़ए, राजिंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर सरपंच कैरखेड़ी राजेंद्र रेढू, रविंद्र घनघस, सोमबीर, सुनील, अजमेर स्वामी, मंजीत भोंसला, सत्ता फौजी, अमित खटकड़, भीम सिंह, सतेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें