फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के करवाया थे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता के नर्सिंग कालेज चलाने पर संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। चौधरी होशियार सिंह नर्सिंग संस्थान के संचालक पर बिना मान्यता के नर्सिंग कोर्स करवाने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह संस्थान केंद्र एवं हरियाणा सरकार के बिना मान्यता के जुलाना व जींद में चल रही है। मामला शादीपुर निवासी दिनेश की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संस्थान के मालिक की तलाश शुरू कर दी है। शादीपुर निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नौ बच्चों के एडमिशन चौधरी होशियार सिंह नर्सिंग संस्थान में करवाएं थे। छह एडमिशन जींद के संस्थान में व तीन एडमिशन जुलाना के संस्थान में करवाएं थे। इस संस्थान ने इन बच्चों का भविष्य खराब कर दिया। संस्था की तरफ से कुछ बच्चों के तो पेपर भी नहीं करवाएं। संस्थान का मालिक अपने संस्थान को केंद्र एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त बता कर बच्चों के एएनएम, जीएनएम व एमपीएचडब्ल्यू में कर रहा है। इसकी आरटीआई लगाई गई कि चौधरी होशियार सिंह नर्सिंग केंद्र एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त है। आरटीआई में जवाब मिला कि यह संस्थान केंद्र एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं है। इसके बाद इसकी शिकायत सीएम विंडो में भी दी गई। जांच में सीएम विंडों ने भी इसे बिना मान्यता के चल रहा संस्थान घोषित कर दिया। दिनेश ने आरोप लगाया कि यह संस्थान बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है। एडमिशन करने के समय बच्चों को झूठ बोलकर फंसता है कि उसका अपना अस्पताल और लैब है व यह केंद्र एवं हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त है। दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने संस्थान के मालिक करसोला निवासी शमशेर लाठर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


होशियार सिंह नर्सिंग संस्थान बिना मान्यता के चल रहा है और बच्चों का भविष्य खराब कर रहा है यह आरोप लगाया गया है। पुलिस ने संस्थान के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, जुलाना चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें