बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीनियर सिटीजन फोरम डीआरडीए में वार्षिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एडीसी धीरेंद्र खडगटा मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम में बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में एडीसी धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अनमोल धरोहर हैं। इनका आशीर्वाद जिनके सिर पर रहता है, वह जिंदगी में हमेशा तरक्की करता है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से जिंदगी सफल तो होती ही है, सुखी भी रहती है। इसलिए सबको अपने घर में बुजुर्ग मां-बाप और दादा-दादी की सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम में इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि बुजुर्गों के अनुभवों व मार्गदर्शन से समाज में न केवल उन्नति और विकास की राह आसान होती है बल्कि पारिवारिक संबंधों में भी घनिष्ठता और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहता है। इस दौरान सीनियर सिटीजन फोरम के प्रधान और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुपलति डॉ. एके चावला ने यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इस मौके पर रामकरण दास मंगला, कर्नल डीके भारद्वाज, इंद्र सिंह भारद्वाज, कैप्टन कपूर सिंह गिल, जेपी गर्ग, ऊषा चावला, सुभाष पाहवा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, हरबंस रल्हन, पीसी जैन, सतीश बहल, कमांडर रमाकांत, मदनलाल कक्कड़, पदम मघान, मनीराम गौड़, जोगेंद्र सिंह पाहवा, कमला भारद्वाज, शशि बहल मौजूद रहे।