- विद्यार्थी बने शिक्षक, अपने शिक्षकों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शिक्षक दिवस जिला भर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों में कार्यक्रम हुए। कहीं विद्यार्थियों ने शिक्षक बन कर पढ़ाया तो कहीं विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं करवाई गई।
डीएन मॉडल स्कूल में भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्ण के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं कक्षा तक के बच्चों ने अपने विचार, नृत्य, रंगोली, चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक वीरेंद्र ढिल्लो ने कहा कि संसार में एक गुरू ही ऐसा व्यक्ति हो जो गोविंद से भी बड़ा है। इस लिए संसार में गुरू की महिमा न्यारी है।
आधारशिला स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
आधारशिला पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस उत्साहपूर्ण व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन संदीप सिहाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की निदेशिका अंजू सिहाग, प्रधानाचार्य केके भार्गव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अंजू सिहाग कहा कि वर्तमान समय में अध्यापकों की भूमिका दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। अध्यापकों को भी स्वयं को आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए।
बॉक्स
न्यू प्रगति स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
डाहौला गांव स्थित न्यू प्रगति स्कूल डाहौला में अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य की भूमिका 11वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने निभाई। शारीरिक शिक्षा के अध्यापक की भूमिका का निर्वहन दीपक व मोहित 11वीं के विद्यार्थियों ने किया। छात्र-छात्राओं ने एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जन्मदिन को अध्यापक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बॉक्स
इंडस में मना शिक्षक दिवस
इंडस पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस पर चारो सदनों के अध्यापकों के बीच उप-प्राचार्य प्रवीन कुमार द्वारा प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में अरावली सदन प्रथम, विंध्या सदन एवं शिवालिक सदन द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण, कविता पाठ और मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ-साथ डॉ. राधाकृष्ण के जीवन से संबंधित प्रेरक फिल्म भी दिखाई गई। संस्था के निदेशक सुभाष श्योराण ने कहा कि आज का युग आधुनिक होने के साथ-साथ भाग-दौड़ का युग भी बनता जा रहा हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा हमारे अंदर भी एक नई ऊर्जा का संचार होता है। हमें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के सिद्धांतों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करना चाहिए।
बॉक्स
पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन की तरफ ध्यान दें विद्यार्थी
पिल्लूखेड़ा। कस्बे के विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन का जन्मदिवस अध्यापक दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुंडू ने कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ओमप्रकाश बराला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श विद्यार्थी बनने के लिए जीवन में अनुशासन जरूरी है। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। प्राचार्य विक्रम कुंडू ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे महापुरूषों के पद चिह्नों पर चलते हुए बच्चों को गुणात्मक शिक्षा अर्जित करनी चाहिए।
बॉक्स
आर्य स्कूल में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अहिरका में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या सुधा शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की संस्कृति के चतुर माली होते है। वे संस्कारों की जड़ों में खाद देते है, और अपने श्रम से सिंचकर उन्हें शक्ति से निर्मित करते है, इसलिए राष्ट्र के वास्तविक निर्माता उस देश के शिक्षक होते है। भारत देश की पवित्र भूमि पर अनेक विभूतियों ने अपने ज्ञान से हम सभी का मार्गदर्शन किया है।
बॉक्स
बेबी लैंड प्ले स्कूल में छोटे के संग मनाया शिक्षक दिवस
गांधीनगर स्कीम नंबर पांच में स्थित बेबी लैंड प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। सभी बच्चों ने स्कूल की प्रिंसिपल सीमा भोला को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह दिवस गुरु शिष्य के रिश्तों को और भी अच्छा बनाने का महान अवसर होता है, जो बहुत ही खुशी के साथ स्कूलों, कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षा संस्थानों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
बॉक्स
बच्चे बने शिक्षक, मनाया शिक्षक दिवस
भारत विद्या मंदिर मिडिल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल में लगभग सभी विद्यार्थी स्कूल यूनिफार्म की अपेक्षा अध्यापक व अध्यापिका की वेशभूषा में आए। विद्यार्थियों ने अपनी से छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया। शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों के चेहरे पर तेज व प्रसन्नता झलक रही थी। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर भाषण भी दिए। स्कूल के प्राचार्य विनोद हसीजा ने शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
----------------------------------------------
नरवाना के स्कूलों में शिक्षक दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
उपमंडल में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक दिवस मनाया गया। कई स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिवस पर गांव भाणा ब्राह्माणान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका संचालन प्राथमिक अध्यापक अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान गांव के सरपंच सतपाल, रिटायर्ड मुख्याध्यापक सत्यनारायण, एसएमसी प्रधान श्यामलाल रहे। ग्राम पंचायत ने विद्यालय के मुख्य शिक्षक जगत सिंह व अध्यापक कर्णसिंह, अनिल शर्मा, ऋषिपाल, बलविंद्र व राधेश्याम को सम्मानित किया। आदर्श बाल मंदिर उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस पर नन्हें-मुन्ने बच्चे फैंसी ड्रेस पहनकर ओ टीचर व स्कूल चले हम गीतों पर डांस किया तथा कविताएं सुनाई। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस व संस्कृत गायन में प्रथम स्थान रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक सिंगला, जितेंद्र शास्त्री, रामनिवास, रंजना सिंगला, डिंपल व पूजा शर्मा उपस्थित रहे। नरवाना केे लाला पतराम मेमोरियल आर्य पुत्री पाठशाला में नन्हीं छात्राओं ने बहुत सुंदर पोस्टर और कार्ड बनाकर अपनी अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाई। प्रतियोगिता में दूसरी से चौथी कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया।
-----------------------------------------------
50 शिक्षक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कपास मंडी के पास कान्हा सेवा सदन में खंड स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने हिस्सा लिया। खंड के 123 स्कूलों में से बेहतर परिक्षा परिणाम, नामाकंन बढ़ाने वाले, स्वच्छता सहित अतिरिक्त सेवाओं में बेहतर करने वाले 50 शिक्षकों को प्रशंसा पत्र एवं शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. किरण सिंह ने कहा कि बिना गुरू के ज्ञान नहीं है। गुरू ही हमारे जीवन में प्रकाश लाता है।
-------------------------------------------------
मनाया शिक्षक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों
देश के महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के अनेक शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्षेत्र के पीडीएम कॉलेज करसिंधू, गुरू गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, किड्जी स्कूल, पायनियर स्कूल, बचपन प्ले स्कूल आदि शंकराचार्य कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल, ज्ञान ज्योति स्कूल, मैटिस स्कूल, एमपीएस स्कूल मुआना, गोल्डन हॉप मिडिल स्कूल, ब्राइट फ्यूचर प्ले स्कूल के अध्यापकों ने विद्यार्थियों की इच्छानुसार मोनो एक्टिंग, फैंसी ड्रेस, गीत, गजल, कविता, हरियाणवी रागिनी, नृत्य व समूहगान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बीआरएसके स्कूल के बच्चों ने नाटक के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। स्कूलों के संचालक एडवोकेट प्रीतपाल, गुलाब सिंह करोड़ीवाल, नरेश बराड़, हेमंत गौतम, सुनील गहलावत आदि ने कहा कि समाज को सकारात्मक सोच की जरूरत है। शिक्षक का दायित्व बनता है, कि वह विद्यार्थियों का सकारात्मक सोच के साथ सर्वांगिण विकास करें।
बॉक्स
गुरुग्राम में सम्मानित हुए प्राचार्य
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुुरुग्राम में हुए कार्यक्रम में आदि शंकराचार्य कान्वेंट पब्लिक के प्राचार्य हेमंत गौतम को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने उन्हें प्रशंसा-पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि पर मंगलवार को स्कूल में कार्यक्रम कर अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अमित गौतम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
05जेएनडी 01 : डीएन मॉडल स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मौजूद छात्र व स्टाफ के सदस्य।
05जेएनडी 02 : महाराजा अग्रसैन स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मौजूद छात्र व स्टाफ के सदस्य। स्त्रत्त्
05जेएनडी 03व04 : आधारशिला स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रस्तुति देते बच्चे।
05जेएनडी 05 : न्यू प्रगति स्कूल में हरियाणवी ड्रेस में छात्र।
05जेएनडी 22 : बेबी लैंड प्ले स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उपहार देती प्राचार्या सीमा भोला।
05जेएनडी 21 : पिल्लूखेड़ा में शिक्षक दिवस पर हवन में आहूति डालते हुए स्कूल स्टाफ के सदस्य।
05जेएनडी 23 : भारत विद्या मंदिर स्कूल में शिक्षक दिवस पर अध्यापक की वेशभूषा में विद्यार्थी।
05जेएनडी 07: नरवाना के आदर्श स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
05जेएनडी09: अध्यापक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते अध्यापक।
05जेएनडी 11: दिव्यांग शिक्षक सतीश को सम्मानित करते हुए एसडीएम डॉ. किरण सिंह।
05जेएनडी38: मैटिस कॉलेज की छात्राओं के साथ अध्यापिकाएं नृत्य करती हुई।
05जेएनडी39: सफीदों के हेमंत गौतम को सम्मानित करते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व अन्य।