जींद। हत्या के मामले में कोर्ट में गवाही पर आए दो लोगों को धमकी देने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ढाठरथ निवासी सुभाष ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2015 उनके गांव में हत्या हो गई थी। हत्या के इस मामले में वह व सुरेंद्र मुख्य गवाह है। इस मामले की अदालत में गवाही थी। जब वह गवाही पर आए तो गांव ढाठरथ निवासी पंकज, विशाल सिंह, प्रेम, हरिराम, गांव बीबीपुर निवासी भूपेंद्र सिंह ने उनको गवाह देने पर धमकी दी। उसने बताया कि कुछ आरोपी पुलिस हिरासत में है, जबकि कुछ जमानत पर चल रहे है। इसके चलते उनको खतरा हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंकज, विशाल सिंह, प्रेम, हरिराम, भूपेंद्र के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।