फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गलत लेन ड्राइविंग करने पर 876 चालकों के चालान

Mon, 15 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी12-अ​​भियान के दौरान बाइक चालक का टेस्ट करते हुए पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। गलत लेन, प्रेशर हॉर्न, बुलेट पटाखा और नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए गलत लेन ड्राइविंग करते हुए 876 चालान किए। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न के 11 चालान किए।
विज्ञापन

बुलेट पटाखे बजाने पर दस चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 101 चालान किए। इसके अलावा 54 वाहन जब्त किए गए। एसपी कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि गलत लेन में वाहन चलाना, प्रेशर हॉर्न बजाना, बुलेट पटाखा निकालना और नशे की हालत में गाड़ी चलाना न केवल चालक की बल्कि सड़क पर मौजूद हर व्यक्ति की जान को खतरे में डालता है। विशेषकर रात्रि के समय नशे में धुत वाहन चालकों से हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें