फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रक में ठूंस-ठूंसकर भरे 86 कटड़े बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने जम्मू-दिल्ली हाईवे पर बनियाखेड़ा टोल के पास एक बंद बॉडी ट्रक से 86 कटड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने फतेहाबाद जिले की रतिया तहसील के गांव नंगल निवासी ट्रक चालक अमरजीत और परिचालक पहलवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस मंगलवार रात हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में पशुओं को भरकर दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बनियाखेड़ा टोल के पास नाकाबंदी कर दी।
कुछ देर बाद जम्मू की तरफ से एक बंद बॉडी ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। अंदर कटड़ों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से चालक अमरजीत और परिचालक पहलवान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी 86 कटड़ों को धड़ौली स्थित गोशाला में पहुंचाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कटड़ों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें