फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर पहुंची फसल का आई-फार्म, जे-फार्म ऑनलाइन काटने का विरोध, आढ़तियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आढ़तियों ने किया आई और जे-फार्म ऑनलाइन काटने का विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर में दी फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान सुरेश खरकभूरा ने की। आढ़तियों ने सरकार द्वारा बनाए गए नये नियम समाप्त करने की मांग की गई। इसके तहत मंडी गेट पर आई-फार्म, जे-फार्म ऑनलाइन काटे जाने के सरकार के फैसले का विरोध किया। आढ़तियों ने कहा कि सरकार ने अगर इन दोनों फैसलों को नहीं बदला तो आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल भी करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

सुरेश खरकभूरा ने कहा कि सरकार ने अनाज मंडियों में चल रही बिलिंग एवं पेमेंट एजेंट की व्यवस्था को बदल दिया है जो पूरी तरह से व्यापार विरोधी है। नई व्यवस्था के तहत मंडी में अपनी उपज लाने वाले किसानों के जे-फार्म, आई-फार्म मंडी गेट पर ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं, जो व्यावहारिक नहीं है। किसान उपज डालने के लिए मंडी गेट पर परेशान होते रहेंगे और आढ़तियों, सरकार के प्रति नाराजगी जताएंगे। सरकार को चाहिए कि वे दोनों निर्णय को तुरंत वापस ले। इस मौके पर दलबीर श्योकंद, राजेंद्र बुडायन, रमेश नंबरदार, हरदीप डूमरखां, अनूप सहरावत, राजेश, रामकुमार घोघड़िया, हवा सिंह करसिंधु, वेद प्रकाश घसो, कृष्ण घोघड़िया, सुरेश जैन, संदीप चौधरी, अनूप श्योकंद, रामपाल काकड़ोद, सत्यवान, राजेश जैन, सुरेश उचाना कलां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें