फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए रवाना हुई विकास राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट फतेह करने के लिए रवाना हुई विकास राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला के गांव सुदकैन खुर्द की बेटी विकास राणा दक्षिण अफ्रीका की किलिमंजारो और रूस की सबसे ऊंची चोटी एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने के बाद अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवेरस्ट को फतेह करने के लिए रवाना हुई हैं। माउंट एवेरस्ट पर तिरंगे के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ के नारे को बुलंद करेंगी। इसके लिए विकास राणा ने स्पेशल बैनर बनवाया है।
विज्ञापन

विकास राणा के रवाना होने के मौके पर जिलेभर की कई संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी। नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्मी विकास राणा ने अपने बुलंद हौसला से पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुकी हैं। डॉ. भोला ने विकास को शुभकामनाएं देते कहा कि इस बार एक ऐसा इतिहास रच सकती है जो आने वाली पीढ़ियां और बेटियां उन्हें अपने आदर्श के तौर पर याद करेंगी। इस अवसर पर स्वर्णिम हिंद के अध्यक्ष राममेहर सांगवान, संजय, डॉ. सुरेंद्र, विजेंद्र स्वामी, राजेश सोनी, देवेंद्र मोर चेतना अरोड़ा, सुभाष चहल, सुरेश शामलों, कुलदीप सांगवान, योगिंद्र, दिनेश मलिक, आरती, ईशा, पूजा, मंजू, माधवी मौजूद रहे। रते डॉ. राजेश भोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें