फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर छोटूराम पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक कर सांसद दुष्यंत चौटाला व रामकुमार गौतम के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सर छोटूराम पर टिप्पणी पर दुष्यंत और रामकुमार का पुतला फूंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सर छोटूराम पर सांसद दुष्यंत चौटाला की टिप्पणी को लेकर बुधवार को भाजपा और छोटूराम विचार मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलेभर में रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला व पूर्व विधायक रामकुमार गौतम के पुतले फूंककर उनसे माफी मांगने के लिए कहा। वहीं सिवाहा गांव पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि उन्होंने सर छोटूराम के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
बुधवार सुबह जींद में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के निवास के बाहर, उचानाव अलेवा में दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका गया। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि 23 मार्च को बरवाला में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने
विज्ञापन

सर छोटूराम को देश का गद्दार बताया था। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजपा के जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां ने कहा कि पूर्व विधायक रामकुमार गौतम द्वारा सर की उपाधि वालों को गद्दार बताया गया। उनके ब्यान का सांसद दुष्यंत चौटाला ने समर्थन किया। उधर अलेवा में अलेवा चौक पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत चौटाला का पुतला फूंका।
विज्ञापन

नहीं लिया सर छोटूराम का नाम
कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के खिलाफ गवाही देने वालों को अंग्रेजों द्वारा उपाधियां देने की बात की गई थी, जबकि साफ है कि इन लोगों में सर छोटूराम का नाम नहीं है। मैं खुद सर छोटूराम का समर्थक हूं। मैंने हरियाणा, पंजाब व हिमाचल प्रदेश की सरकारों को पत्र लिखकर भाखड़ा बांध पर सर छोटूराम की प्रतिमा लगाने की मांग की है।
सांसद दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें