फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की गाड़ियां दिनभर शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यह फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी परमजीत सिंह समौता ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम हर समय मुस्तैद है। फ्लैग मार्च में पुलिस की लगभग 15 गाड़ियां शामिल हुईं और इनमें 90 के आसपास कर्मचारियों ने भाग लिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने कहा कि फ्लैग मार्च रानी तालाब से शुरू होकर देवीलाल चौक, पटियाला चौक, एसडी स्कूल, बस स्टैंड, हैबतपुर, कंडेला गांव से होते हुए वापस पुलिस लाइन जींद पहुंचा। जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए हुए है। जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सभी गाड़ियों की जगह-जगह लगाए गए नाकों पर जांच की जा रही है। पूरे जींद जिले में इस समय 125 नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें