फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुआ गांव के एक मोहल्ले के लोग तरस रहे पीने के पानी को

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरने को लेकर महिलाओं में हो रहा झगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। गांव थुआ की सूरदास पट्टी मोहल्ला में 150 परिवार एक सप्ताह से पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। पानी नहीं आने से लोगों को दिक्कत हो रही है। सप्ताह में एक दिन पानी आ रहा है और वह भी थोड़े समय के लिए। जो पानी आता है उसे भरने के लिए चक्कर में गांव की महिलाओं में झगड़ा हो रहा है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन समस्या नहीं दूर हो रही है।
सत्ते सिंह, सत्यवान, विक्रम, मनफूल, मनोज, गुरमित, ओमपति, रानी, रजनी व चमेली ने बताया कि उनके मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उनकी गली ऊंची होने के कारण व पानी का दबाव कम होने के कारण पानी उनके मोहल्ले में नहीं पहुंच पा रहा है। सप्ताह में एक बार ही उनको पीने के पानी की सप्लाई मिल रही है। यह सप्लाई बहुत कम मात्रा में मिल रही है। इस कारण पहले पानी लेने के चक्कर में महिलाओं का कई बार आपस में झगड़ा करती हैं। ग्रामीण जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बारे में कई बार मिल चुके हैं। हर बार जल्द पूरा पानी मिलने की बात कहकर विभाग के कर्मचारी व अधिकारी ग्रामीणों को वापस भेज देते हैं लेकिन आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उनके मोहल्ले में जलघर से पानी सप्लाई के लिए पाइप जन स्वास्थ्य विभाग ने बिछाई हुई है, लेकिन गली ऊंची होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा। जिस दिन पानी सप्लाई होती है, थोड़ा बहुत पानी वहां तक पहुंचता। महिलाओं को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उनमें झगड़े हो जाते हैं, जो कभी गंभीर मामला होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

चमेली देवी, ग्रामीण।
जलघर से सप्लाई करने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाए, तब जाकर समस्या का समाधान हो सकता है और कोई बड़ी घटना न हो, इसलिए विभाग को जल्द इस समस्या का समाधान करना होगा।
रामफल, ग्रामीण।
नई पाइप लाइन का एस्टीमेट भेजा है
थुआ गांव में लगभग 500 मीटर में नई पाइपलाइन बिछनी है। इसका एस्टीमेट विभाग को भेजा हुआ है। जैसे ही विभाग से मंजूरी मिलती है, काम शुरू कर दिया जाएगा।
-सतीश कुमार, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें