फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद नागरिक अस्पताल में शव गृह के लिए आए डी-फ्रिज को मिलेगी जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल बाद नागरिक अस्पताल में एक डी-फ्रिज को मिली जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल के शवगृह में शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक साल पहले मिले चार डी-फ्रिज में से अब एक को ही जगह मिल पाएगी। शनिवार से डी-फ्रिज को स्थापित करने का काम शुरू हो चुका है। शवगृह में फिलहाल इतनी ही जगह है कि यहां केवल एक ही डी-फ्रिज स्थापित हो सकता है। बाकी तीन डी-फ्रिज का अस्पताल प्रशासन क्या करेगा, इसका निर्णय नहीं हो पाया है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल के शवगृह में शवों को सुरक्षित रखने के लिए एक साल पहले चार डी-फ्रिज भेजे थे। शवगृह में डी-फ्रिज को चलाने के लिए न तो बिजली की फिटिंग ही थी और न ही यहां इतनी जगह थी कि डी-फ्रिज रखे जा सकें। एक भाजपा नेता ने यहां पर डी-फ्रिज रखने के लिए एक अलग से कमरा बनवाने की बात तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के सामने स्वीकार की थी। अस्पताल प्रशासन ने काफी इंतजार किया कि शायद नेताजी कमरे की व्यवस्था कर दें और चारों डी-फ्रिज को इसमें लगाया जा सके, लेकिन आज तक नेताजी ने कोई कमरा शवगृह के पास नहीं बनवाया। अब थक हारकर अस्पताल प्रशासन ने यहां शवगृह में ही एक डी-फ्रिज को स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने डी-फ्रिज के लिए शवगृह में बिजली की फिटिंग आदि की व्यवस्था की। शनिवार को नागरिक अस्पताल में रखे डी-फ्रिज को शवगृह में स्थापित करने का काम शुरू हुआ। एक-दो दिन में शवगृह में डी-फ्रिज स्थापित हो जाएगा। इसके बाद शवगृह में शवों को सुरक्षित रखा जा सकेगा। ऐसे शव जिनकी शिनाख्त नहीं होती, उन्हें 72 घंटे तक रखना होता है। अधिक गर्मी के मौसम में बिना डी-फ्रिज के या पानी में डूबे हुए शव खराब हो जाते थे।
विज्ञापन

कुत्ते भी नोच चुके हैं शवों को
नागरिक अस्पताल में शवगृह में डी-फ्रिज नहीं होने के कारण एक बार यहां रखे शव को कुत्ते भी नोच गए थे। अस्पताल कर्मचारियों की लापरवाही के कारण एक कुत्ता शवगृह में घुस गया और उसने शव को नोच दिया। इससे अस्पताल प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। दो-तीन बार यहां अधिक गर्मी के कारण शवों की हालत भी काफी खराब हो चुकी है। इस कारण परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कई बार रोष जताया है। अब डी-फ्रिज लगने के बाद शव को काफी समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल एक ही डी-फ्रिज होगा स्थापित
नागरिक अस्पताल को चार डी-फ्रिज मिले हुए हैं। शवगृह में फिलहाल एक डी-फ्रिज को स्थापित करने की व्यवस्था है। कोशिश की जाएगी कि कम से कम दो डी-फ्रिज शवगृह में स्थापित किए जाएं। एक डी-फ्रिज में चार शवों को एक साथ रखा जा सकता है। बाकी दो डी-फ्रिज स्थापित नहीं होने की सूचना मुख्यालय को दी जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश अनुसार इन दो डी-फ्रिज की व्यवस्था की जाएगी।
-डॉ. गोपाल गोयल, एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें