होटल मैनेजर के साथ मारपीट करने मामले में पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों रोड स्थित एक होटल मैनेजर व उसके साथ के साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
होटल के मैनेजर सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी की शाम अपने साथी हरि नगर निवासी गौरव के साथ कामकाज में व्यस्त थे इसी दौरान रूपनगर राजीव, चेतन और छह अन्य दोस्तों के साथ होटल में आ गया और उनके साथ झगड़ने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर डाली। इसकी घटना की शिकायत पुलिस को दी गई और सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर राजीव, चेतन को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजीव, रूप नगर के मोहित, गोबिंद, अपराही मोहल्ला के जोगेंद्र, सैनी मोहल्ला के कुनाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।