फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद की दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार : रणदीप सिंह सुरजेवाला --जींद की तस्वीर व तकदीर बदलने का मौका दें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भाग्य का निर्माण करने वाला है जींद चुनाव : सुरजेवाला
विज्ञापन

जींद। कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जींद उपचुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव हरियाणा के भाग्य का निर्णय करने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं पहले से विधायक हूं, मगर जींद का चुनाव लड़ने का मुख्य कारण है कि मैंने इसी धरती पर जन्म लिया है। यहीं पर पला-बढ़ा हूं। यहीं से मुझे पंख लगे हैं।
उन्होंने कहा कि जींद की इसी धरती के आशीर्वाद से मुझे प्रदेश व देश में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला और देश व प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। अब मेरा लक्ष्य जींद की धरती का कर्ज उतारना है। कांग्रेस हाईकमान ने जब मुझे इस धरती से चुनाव लड़ने के आदेश दिए तो मैं मना नहीं कर सका, क्योंकि जींद के लोग मेरा परिवार हैं। उन्होंने कहा कि जींद को आज पूरे प्रदेश में सबसे पिछड़ा हलका माना जाता है। मुझे एक बार मौका दो मैं इस पिछड़ेपन के ठप्पे को उखाड़ फेंकूंगा। सुरजेवाला ने कहा कि आप लोग मुझे अपनी सारी मुश्किलें दे दें। सारी तकलीफ और मुसीबत दें, खेत का हाली बना दें और गल्ले का मुनीम बना दें। मैं जींद के बच्चों का भविष्य व जींद का रास्ता बदल दूंगा। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, ने भी रणदीप के पक्ष में कई जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर की जनसभा
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शहर में एक पेट्रोल पंप पर जनसभा की। जनसभा में काफी लोग दिखाई दे रहे हैं। यह चर्चा का विषय बना रहा। यहां मौजूद लोग कह रहे थे कि जल्दी कार्यक्रम निपट जाए। यदि कोई हादसा हो जाता है तो कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें