फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के हर कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान पहननी होगी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज के कर्मचारियों को ड्यूटी पर पहननी होगी वर्दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज कर्मचारियों को अब ड्यूटी करते हुए वर्दी पहननी होगी। ज्यादातर रोडवेज कर्मचारी सिविल कपड़ों में ही ड्यूटी पर नजर आते हैं। ऐसे में अब मुख्यालय ने रोडवेज कर्मचारियों को ड्रेस डालने के सख्त आदेश दिए हैं। मुख्यालय ने सभी रोडवेज जीएम को पत्र जारी कर दिए हैं। इसमें रोडवेज कर्मचारियों को अब ड्रेस डालनी पड़ेगी। अगर रोडवेज कर्मचारी बिना वर्दी के ड्यूटी पर दिखे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यालय ने 15 दिसंबर तक रोडवेज कर्मचारियों को ड्रेस में ड्यूटी पर आने के आदेश दिए हैं। ज्यादातर रोडवेज कर्मचारी सिविल ड्रेस में ही ड्यूटी पर दिखाई देते थे। अब रोडवेज कर्मचारियों को ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करनी होगी। रोडवेज कर्मचारी अब अनुसाशन में ही रह कर ड्रेस कोड का पालन करेंगे। इसमें चालक, परिचालक, सब-इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व टीएम सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें वर्दी भत्ता मिलता है। परिवहन विभाग के निदेशालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 15 दिसंबर के बाद जो भी कर्मचारी या अधिकारी बिना वर्दी के ड्यूटी करते नजर आएगा तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
15 दिसंबर तक ड्रेस नहीं डालने पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यालय ने सभी रोडवेज जीएम को सख्त आदेश दिए हैं कि सभी रोडवेज कर्मचारियों को अब ड्रेस डालनी होगी। मुख्यालय ने 15 दिसंबर तक सभी रोडवेज कर्मचारियों को ड्रेस सिलवाने के लिए 15 दिसंबर तक की आखिरी तारीख दी है। अगर 15 दिसंबर के बाद कोई भी रोडवेज कर्मचारी बिना ड्रेस के पाया गया तो मुख्यालय के आदेश पर कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे में सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वह जल्दी से जल्दी अपनी ड्रेस डालना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, रोडवेज जीएम
700 रुपये टेलर ही ले लेता है
प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों को साल में दो बार 700 रुपये वर्दी भत्ते के रूप में दिए जाते हैं। वहीं सर्दियों की गर्म वर्दी तीन साल में एक बार दी जाती है। इससे अच्छा तो स्वास्थ्य विभाग हैं। उन्हें हर महीने वर्दी भत्ता मिलता है। 700 रुपये तो टेलर वर्दी सिलवाने के ले जाता है। ऐसे में यह रोडवेज कर्मचारियों के साथ अच्छा नहीं हो रहा। रोडवेज कर्मचारियों को कम से कम दो हजार रुपये वर्दी भत्ते के रूप में दिए जाने चाहिए।
सज्जन कंडेला, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें