फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पहले स्कूल में बेटी को छोडने गए व्यक्ति के साथ सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। चार दिन पहले चाबरी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार से डिफेंस कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल (गोल स्कूल) के शिक्षक द्वारा मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब अभिभावकों ने पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर सोमवार को चाबरी व राम कॉलोनी के विद्यार्थियों को स्कूल जाने से रोक दिया। वहीं इस मामले में आरोपी शिक्षक विरेंद्र कुमार ने अमर उजाला को बताया कि वे बाहर हैं और बातचीत नहीं कर सकते।
चाबरी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार ने चार दिन पहले सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। नरेश ने शिकायत में कहा कि उन्होंने शिक्षक से कहा कि उनकी बेटी छुट्टी के समय से पहले ही घर चली जाती है। ऐसे में उसे छुट्टी से पहले घर नहीं जानें दें। नरेश का आरोप है कि इसी बात पर शिक्षक भड़क गया और कहा कि वह उनके बच्चों का नौकर नहीं लगा हुआ है। नरेश के अनुसार इसी दौरान वह मोबाइल पर बात करने लगा तो शिक्षक ने उस पर हमला कर दिया। नरेश के अनुसार वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए फोन भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बनाया समझौते का दबाव
चाबरी कॉलोनी व राम कॉलोनी के लोगों का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन पर ही समझौते का दबाव बनाया। इन लोगों का आरोप है कि यहां कुछ शिक्षकों ने अपने प्रभाव का प्रयोग करते हुए कार्रवाई नहीं होने दी।
कार्रवाई होने तक स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे
स्कूल में पहुंचे बच्चे के अभिभावक के साथ न केवल अभद्रता हुई है बल्कि उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। यह शिक्षक की मानसिकता को दिखाता है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-कुलदीप, राम कॉलोनी निवासी।
गरीब बच्चों के मान-सम्मान की लड़ाई
यह गरीब बच्चों के मान-सम्मान की लड़ाई है। सरकारी स्कूलों में ही यदि गरीब बच्चों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होगा तो समाज कैसे बदलेगा। इस प्रकार के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-राजेश, राम कॉलोनी निवासी।
आरोपी को मिले सजा
मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि मेरे साथ जो हुआ है, वह और किसी के साथ नहीं हो। इसके लिए जरूरी है कि आरोपी को सजा मिले। इसके रोष स्वरूप ही सोमवार को बच्चों को स्कूल जाने से रोका गया है।
-नरेश कुमार, पीड़ित, चाबरी कॉलोनी निवासी।
इस मामले में शिकायत आई है। दोनों पक्षों ने आपसी स्तर पर मामला निपटाने के लिए सोमवार तक का समय मांगा था। अब मंगलवार को दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

-विरेंद्र खर्ब, थाना प्रभारी, सिविल लाइन।
इस मामले में शिक्षक और परिजनों के बीच बातचीत हुई थी। मामले को अधिक तूल दिया जा रहा है। स्कूल में करीब 1200 बच्चे हैं, सोमवार करीब 100 बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे, लेकिन कुछ बच्चे राम कॉलोनी से बाद में आ गए थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है।
-सतबीर सिंह, प्राचार्य, गोल स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें