फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरी विभाग का भाखड़ा नहर के नाकों पर लिफ्ट सिस्टम लगाने की तैयारी, किसानों में भारी रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। क्षेत्र के करीब 26 गांवों में भाखड़ा नहर के पानी को खेतों में लिफ्ट सिस्टम से पहुंचाने की तैयारी से किसानों में रोष है। नहरी विभाग का नरवाना माइनर, धमतान फीडर व लोन माइनर पर लिफ्ट सिस्टम लगाए जाने का प्रपोजल है। मंगलवार को क्षेत्र के कई किसानों ने इस मामले को लेकर जाट धर्मशाला में बैठक की। किसानों ने कहा कि अगर माइनरों पर लिफ्ट लगाकर पानी पहुंचाने की प्रपोजल है तो किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसान फूल कुमार, वेद प्रकाश, राजेंद्र, जोगिंद्र फरैण, संजीव फरैण, राजेंद्र नैन, दयानंद, रामनिवास नैन व भाजपा नेता रामफल लोट ने कहा कि लिफ्ट बिजली के बिना चलती नहीं और बिजली पर्याप्त मिलती नहीं। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। इसके अलावा लिफ्ट खराब होना भी किसानों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है। अब सीधे मोरी से पानी आने पर किसानों को कोई समस्या नहीं है जबकि किसानों ने सरकार व विभाग से ऐसी कोई मांग भी नहीं की। किसानों ने कहा कि खेतों में लगे टयूबवैल बिजली के कारण चल नहीं पाते जिससे किसानों की फसल खराब हो जाती है।
विज्ञापन

बॉक्स
इन गावों को होगी दिक्कत
नरवाना क्षेत्र की तीन माइनरों पर लगभग 26 गांवों के खेतों की सिंचाई निर्भर है। इसमें नरवाना माइनर पर दबलैन, इस्माईपुर, बदोवाल, भिखेवाला, फरैण कलां व खुर्द, नरवाना, हथो, ढाकल, सिंसर, सिंगवाल आते हैं। धमतान फीडर धमतान, जुलहेड़ा, सुलहेड़ा, फूलियां कलां व खुर्द शामिल है। लोन माइनर पर खरल, उझाना, लोन, हरनामपुरा, कर्मगढ़, कान्हा खेड़ा, फूलियां कला व खुर्द व अमरगढ़ गांव के खेत सिंचाई के पानी पर आश्रित हैं। इधर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता बलराज चौहान ने कहा कि उनके पास सरकार का ऐसा कोई प्रपोजल नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें