फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हडवारा हटाओ संघर्ष समिति व जिला प्रशासन के बीच बनी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सीएम मनोहर लाल के 26 मई के जींद में प्रस्तावित रोड शो के दौरान हडवारा हटाओ संघर्ष समिति द्वारा मृत पशुओं को डालने की घोषणा के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। समिति की मांग को जायज मानते हुए प्रशासन ने अब जींद स्थित हडवारे में मृत पशु नहीं डालने की घोषणा की है। अब मृत पशुओं को प्रशासन कैथल जिले के सीवन स्थित हडवारे में भेजेगा। जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर लेता, तब तक सीवन में ही वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी।
पिछले एक सप्ताह से हडवारा हटाओ संघर्ष समिति यहां हांसी रोड पर धरना दे रही थी लेकिन प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा था। सोमवार को समिति ने घोषणा की कि सीएम के 26 मई के जींद कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत मृत पशुाओं से किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने संघर्ष समिति को बातचीत के लिए बुलाया। एसडीएम वीरेंद्र सिंह सहरावत ने कहा कि जींद स्थित हडवारे में अब कोई भी मृत पशु नहीं डाला जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। जब तक जींद में स्थायी रूप से हडवारा नहीं बन जाता, तब तक मृत पशुओं को कैथल के सीवन में स्थित हडवारे में भेजा जाएगा। समझौता करवाने में हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कैथल रोड पर भी हुआ विरोध
पिछले दिनों प्रशासन ने कैथल रोड पर हडवारे के लिए जमीन को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की थी। अभी बात सिरे भी नहीं चढ़ी थी कि कंडेला खाप के अंतर्गत आने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर यहां हडवारा खोलने के प्रशासन के प्रयासों का विरोध किया। अब प्रशासन ने वहां पर भी अपनी कार्रवाई रोक दी है।
जमीन की तलाश जारी, जल्द होगा समाधान
एसडीएम सहरावत ने कहा कि प्रशासन हडवारे के लिए जमीन की तलाश कर रहा है। जल्द ही जमीन मिल जाएगा। जमीन ऐसी जगह देखी जा रही है, जो आबादी से दूर हो ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

धरना किया समाप्त
हडवारा हटाओ संघर्ष समिति के जिला प्रधान राजा सैनी ने कहा कि जिला प्रशासन ने उसकी बात मान ली है। उनकी समस्या का समाधान हो गया है, इसलिए अब उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें