अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
ट्यूबवेल ऑपरेटर की ओर से तांत्रिक का काम करने वाले कर्मचारी के तबादले के साथ अवैध कमरे को गिरा दिया। अधिकारियों ने लोगों की ओर से मिली शिकायत के बाद अवैध रूप से कमरा बनाने और पानी बेचने के आरोप के बाद यह कार्रवाई की। अब ऑपेरटर की हाट रोड के ट्यूबवेल से हटाकर वार्ड आठ के ट्यूबवेल संचालन की ड्यूटी लगाई है।
कस्बे के अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, राम सिंह, कृष्ण कुमार ने बताया था कि इस जलघर के ट्यूबवेल के कमरे में तांत्रिक कार्य करता है। यहां हर रोज ऑपरेटर ओमप्रकाश के पास बाहर से लोग आकर तांत्रिक कार्य करवाते हैं। इसके लिए कर्मचारी ने सरकारी जमीन पर एक कमरा भी बनाया हुआ है, जहां रात भर तांत्रिक का काम किया जाता है। इससे हमेशा उन्हें डर लगा रहता है। इसके अलावा उक्त कर्मचारी अवैध रूप से मछली पालन करने वाले लोगों को पैसे लेकर पानी बेचा जाता है। वर्षों से हो रहे इस कार्य की सूचना अधिकारियों को मिली तो उन्होंने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामला में कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी ओमप्रकाश का वार्ड नंबर 8 के ट्यूबवेल पर तबादला कर दिया गया है और उसके द्वारा बनाया गया कमरे को भी तुड़वा दिया गया है।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी 04: ऑप्रेटर द्वारा बनाए गए अवैध कमरे को तोड़ते हुए मजदूर।