फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से टूटी सप्लाई लाइन से आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कस्बे के हाट रोड पर पुरानी अनाज मंडी गेट के सामने जन स्वास्थ्य विभाग की पानी की पाइप लाइन टूटी होने से लोग बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। 15 दिन पहले से टूटी हुई इस पाइप लाइन के बारे में जानकारी होने के बावजूद विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पाइप लाइन से वार्ड नंबर 13 और 14 के लोगों को पानी दिया जाता है। पाइप लाइन टूटने से पानी की बर्बादी होने के साथ साथ नवनिर्मित सड़क टूटने लगी है।
विज्ञापन


हाट रोड दुकानदारों और कॉलोनी निवासी राजकुमार, कृष्ण, गोपाल शर्मा, अजय कुमार, विकास आदि ने बताया कि पाइप टूटने की जानकारी उन्होंने विभाग के कर्मचारियों को दी थी। उनकी शिकायत पर कोई गौर नहीं किया गया है। इस पाइप लाइन टूटी होने के कारण जब भी पानी की सप्लाई आती है तो पानी बदबूदार आता है। पानी आने के कुछ देर तक पानी की नल खुला रखना पड़ता है और कुछ देर के बाद पानी कुछ साफ आता है। इससे पानी की व्यर्थ में बर्बादी हो रही है। गंदे पानी के इस्तेमाल के कारण इस क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना है। वहीं विभाग के एसडीएम शमशेर ढांडा ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। विभाग ने शिकायतों को लेकर एक शिकायत रजिस्टर की सुविधा दी है। कोई भी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को शिकायत रजिस्टर में दर्ज करवाए, ताकि समय पर ही समस्याओं का समाधान हो सके। इस समस्या को शनिवार सुबह ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


15 दिन से टूटी सप्लाई लाइन से आ रहा गंदा पानी
लोगों का आरोप, शिकायत के बावजूद विभाग नहीं कर रहा समाधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें