फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऐप डाउन लोड करवाकर लगाया साढ़े 81 हजार का चूना

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। क्रेडिट कार्ड की सुरक्षा के नाम पर ऐप डाउनलोड करवाकर एक कारोबारी को लगभग साढ़े 81 हजार रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव काॅलोनी निवासी अंकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी टाइलों की दुकान है। 17 फरवरी को उसके पास कॉल आई। बताया गया कि आपके आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड पर प्रोटेक्शन लागू है। इसकी वार्षिक फीस दो हजार रुपये है। क्या योजना को आगे चालू रखना चाहते हो। इसके लिए मना करने पर उसे योजना बंद करने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा और हिदायत दी। इस पर उसने प्रोसेस करना शुरू कर दिया। इस दौरान ओटीपी नंबर आया, लेकिन उसने ओटीपी नंबर नहीं बताया। इसके बावजूद उसके खाते से 81688 रुपये गायब हो गए। साईबर थाना पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें