फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र खेल को भी बनाएं अपने जीवन का अंग : डॉ. आरके वर्मा

Sat, 24 Feb 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते कालेज स्टाफ।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. यशपाल ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डाॅ. आरके वर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि आरके वर्मा ने कहा कि छात्रों को खेल को भी अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए, क्योंकि खेल से हमारा सर्वांगीण विकास होता है। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलकूद, खेल भावना के अनुरूप ही खेलने चाहिए। खेल खेलने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। इस अवसर पर डाॅ. विश्वजीत, डाॅ. जगबीर सिंह, मुकेश देशवाल, दीपक भाखर, नीशु गुप्ता, मीना राणा, नीरज धानियां, सोनिया देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणाम
400 मीटर रिले रेस लड़कों में अमित प्रथम, रोशन द्वितीय व विष्णु व सूरज तृतीय
400 मीटर रिले रेस लड़कियों में सविता प्रथम, तनु द्वितीय
800 मीटर लड़कों में सचिन प्रथम, सूरज द्वितीय व दीपक तृतीय
800 मीटर लड़कियों में शीतल प्रथम, तनु द्वितीय तथा मोनिया तृतीय
100 मीटर रेस लड़कों में अमित प्रथम, सचिन द्वितीय तथा सूरज तृतीय
100 मीटर लड़कियों की रेस में रितु प्रथम, प्रीति द्वितीय व महक तृतीय
ट्रिपल जंप लड़कों में साहिल प्रथम, अमित द्वितीय तथा नवदीप तृतीय
ट्रिपल जंप लड़कियों में महक प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा ममता तृतीय
डिस्कस थ्रो लड़कों में योगेश प्रथम, मनीष द्वितीय तथा सूरज तृतीय
डिस्कस थ्रो लड़कियों में शीतल प्रथम, ममता द्वितीय तथा प्रीति तृतीय
स्पून रेस, सैक रेस एवं थ्री लैग्ड रेस भी बहुत रोचक रही। इनमें सचिन, अजय, नवदीप, प्रिया, निधि व बबली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें