फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सड़कों पर उतर कर की पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने की पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पिछले सप्ताह पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को उचाना के 32 प्राइवेट स्कूलों के 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने हमले के विरोध में रोष जुलूस निकाला और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि अबकी बार पाकिस्तान से आर-पार की जंग होनी चाहिए। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल उचाना की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर रोष जताया। यहां से लितानी रोड, पुरानी अनाज मंडी, पुराना बस स्टैंड होते हुए उपमंडल परिसर तक गए। इसकी अगुवाई एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश मौण, खंड प्रधान अनिल डाहोना खेड़ा ने की। इस दौरान सभी स्कूलों के स्कूल मुखिया, संचालक, स्कूल स्टॉफ साथ में रहा। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आतंकी हमला हुआ है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कब तक हम सबूत देते रहेंगे। इस बार तो जंग आर-पार की होनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में निरंतर आतंकी हमले में हमारे जवान शहीद हो रहे है। पुलवामा हमले में 40 से अधिक जवान हमारे शहीद हुए है। अब किसी तरह की सबूत की जरूर नहीं है जो हम किसी को दे। इस बार लड़ाई आर-पार की हो। अब इंतजार देश की जनता नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें