फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाणा की तरह ही उड़िसा के लोग भी जैं प्रतिभा के धनी : राज्यपाल गणेशीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा भारत : गणेशीलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिंदुस्तान हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। अब वह दिन दूर नहीं जब देश दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। यह बात रविवार को उन्होंने डाकघर के सामने उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान कहे।
प्रोफेसर गणेशीलाल ने कहा कि हरियाणा की तरह ही ओडिशा के लोगों में भी प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। वहां की महिलाएं मिट्टी से काफी शानदार उत्पाद तैयार करती हैं और एक-एक लाख रुपये की कीमत की साड़ियां अपने घरों में स्थापित स्वरोजगार से बना देती हैं। दुनिया में बहुत सी खूबसूरत चीजें है, लेकिन ओडिशा में वह चीजें हैं जो दुनिया में कहीं भी नहीं हैं। इस राज्य में एल्युमीनियम बनाने के कारखाने, लाखों की संख्या में समुद्र तटों पर चहचहाते देशी-विदेशी पक्षी व अन्य कई सुंदर चीजें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा के लोगों को ओडिशा आकर वहां की खूबसूरती देखने का न्योता देते हुए कहा कि वह ओडिशा आएं। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभ्य समाज के निर्माण के लिए बच्चों को बाल्या काल से ही नैतिक शिक्षा देनी चाहिए। यह कार्य मां-बाप एवं अध्यापक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भी अपने मां-बाप की इज्जत करनी चाहिए। अगर बच्चों में अपने से बड़ों के प्रति आदर की भावना बचपन से ही विकसित होगी तो निश्चित तौर पर एक सुदृढ़ सभ्य समाज बनाया जा सकता है। यह सम्मान समारोह जाइट के चेयरमैन अनिल बंसल तथा अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष राजकुमार गोयल द्वारा आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया राज्यपाल का स्वागत
सम्मान समारोह में जींद के विभिन्न सामाजिक संगठनों, खापों ने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल का स्वागत किया। सामाजिक संगठनों एवं खापों के प्रतिनिधियों ने मंच के माध्यम से लोगों को संबोधित किया और महामहिम का जींद आने पर फूल मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह में राज्यपाल प्रोफेसर गण्ेाशीलाल का पचास से अधिक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं खापों द्वारा अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें