फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की महिलाओं को जागरूक करने के लिए अब आएगी लाडो राइट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सेल्फी विद डॉटर राइट्स मोबाइल एप लांच करने के बाद प्रदेश में महिलाओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी विद डॉटर के जनक बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान अब लाडो राइट्स को लांच करेंगे। यह महिला अधिकारों का एक संकलन होगा, जो किताब के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकतर महिलाओं के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण अब उन्होंने अपने नए अभियान को किताब के रूप में लांच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जागलान ने कहा कि किताब में बीबीपुर गांव में आयोजित देश की पहली महाखाप महापंचायत जिसमें महिलाओं ने भाग लिया उसके फोटो, स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली महिलाओं के फोटो, नॉबेल पुरस्कार विजेता महिलाओं व देश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं के फोटो को स्थान दिया जाएगा। लाडो राइट्स किताब दो सप्ताह में उपलब्ध हो जाएगी जिसे जरूरमतंद महिलाओं तक मुफ्त में पहुंचाया जाएगा। जागलान ने कहा कि महिला अधिकारों का महिलाओं का आज तक ज्ञान न होना, उनके शोषण होने का सबसे बड़ा कारण रहा है। पिछले आठ साल से महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने व उनकी जागरूकता पर कार्य कर रहे सुनील जागलान ने लाडो राइट्स किताब तैयार की है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उन्होंने काफी अध्ययन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें