फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से रिटोली और जामनी गांव में 71 एकड़ गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाते ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
रिटौली और जामनी गांव में आग लगने से 71 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सूचना मिलने के बाद जींद और सफीदों से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रिटौली गांव के वजीर की दस एकड़, साधुराम की दो एकड़, राजकुमार की 11 एकड़, रामधानी की एक एकड़, वेदप्रकाश की 11 एकड़, राजकुमार की पांच एकड़, पवन की तीन एकड़, नवीन की आधा एकड़, पाली की दो एकड़, राजेश की आधा एकड़, तेजवीर की दो एकड़, बलराज की चार एकड़ व सुशील की एक एकड़ फसल जल गई। वहीं जामनी गांव के किसान सुरजीत की एक एकड़, महावीर की तीन एकड़, राजेश की चार एकड़, जगबीर की एक एकड़, दलवीर की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। सूचना पाकर जींद व सफीदों से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें