फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: ट्रेन की चपेट में आया बुजुर्ग, हुई मौत, हांसी रेलवे पुल के पास पड़ा मिला शव

Wed, 25 Jun 2025 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर हांसी रेलवे पुल के पास मंगलवार देर शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर हांसी रेलवे पुल के पास मंगलवार देर शाम एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जींद के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
विज्ञापन


हांसी रेलवे पुल के पास पड़ा मिला शव 

मृतक की पहचान शहर के विकास नगर निवासी सूरजभान के रूप में हुई है। जीआरपी को मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि हांसी रेलवे पुल के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से भिवानी-हांसी की ट्रेन टिकट, 2200 रुपये नकद और एक नंबर स्लिप बरामद हुई है। जांच अधिकारी प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की पहली बजट बैठक आज, 106 करोड़ के बजट पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें