फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोनिया शर्मा के ग्रीन क्लीनिक में लहलहा रहे 70 औषधीय पौधे

विज्ञापन
29जेएनडी09: अध्यापिका सोनिया शर्मा घर में औषधीय पौधों की देखभाल करते हुए। संवाद
विज्ञापन
सुशील टुर्ण जींद। आज के दौर में जहां लोग छोटी-सी छींक आने पर भी एलोपैथिक दवाओं की ओर भागते हैं। वहीं स्कीम नंबर-5 निवासी प्राध्यापिका सोनिया शर्मा ने अपने घर को ही एक प्राकृतिक अस्पताल बना दिया है। 20 वर्षों से औषधीय पौधों के प्रति उनके जुनून ने न केवल उनके घर की आबोहवा बदली है बल्कि सोनिया के घर के बगीचे में आज 70 से अधिक किस्मों के चिकित्सीय पौधे लहलहा रहे हैं।
विज्ञापन

सोनिया शर्मा अनुपगढ़ राजकीय स्कूल में प्राध्यापिका हैं लेकिन पौधों के प्रति उनका लगाव किसी विशेषज्ञ से कम नहीं है। उन्हें देख बेटी डॉ. कीर्ति पाठक के मन में भी आयुर्वेद के प्रति चाव जगा। अब मां-बेटी की जोड़ी पौधों की देखभाल करती है।
सोनिया बताती हैं कि उनके बगीचे में मौजूद हर पौधे का अपना एक विशेष चिकित्सीय महत्व है। सर्दी-खांसी हो या त्वचा संबंधी समस्या, वे पहले अपने बगीचे की शरण लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें