3जेएनडी10: मरीजों की जांच करते हुए डॉ मोनिका घनघस। स्रोत संस्था।
नरवाना। कैनाल रोड स्थित श्री जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों व शहरवासियों ने भाग लिया, जहां कुल 69 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. मोनिका घनघस ने मरीजों को परामर्श व उपचार दिया। इस दौरान बाल झड़ना, कम उम्र में बाल सफेद होना, डेंड्रफ, पिंपल, फोड़े-फुंसी, झाइयां व स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं की जांच की गई।
डॉ. मोनिका ने बताया कि सबसे अधिक मरीज बालों से संबंधित समस्याओं के पाए गए। उन्होंने कहा कि शिविर के बाद भी उनकी सेवाएं अस्पताल में नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें निशुल्क विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो पाता है।