फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1300 में से 669 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कोरोना के खात्मे के लिए शनिवार को जिले में 13 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 1300 स्वास्थ्य कर्मियों को संदेश भेजे गए थे, लेकिन केवल 669 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई। जिले में आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स में टीकाकरण के प्रति उत्साह नहीं दिखा रही हैं। संकट के सिपाहियों में अब तक भ्रांतियां हैं जिसे स्वास्थ्य विभाग दूर करने में लगा है। अभियान को तेज करने के लिए 25 जनवरी को 33 जगह पर वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1607 लोगों ने वैक्सीन लगाई गई है। 25 जनवरी को राज्य सरकार टीकाकरण दिवस मना रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग 33 जगहों पर वैक्सीनेशन का कार्य करेगा। टीकाकरण के तहत स्वास्थ्य विभाग के पास 10640 डोज कोविशील्ड वैक्सीन की खेप पहुंची थी। इससे 4900 स्वास्थ्य कर्मियों को डबल डोज लगाई जाएगी। पहले चरण में जिले के सात हजार सरकारी व निजी स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना है।
जिले में अब तक 1607 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवा ली है। कुछ आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आशंकाएं हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों ने वैक्सीन लगवा ली है। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। इससे सुरक्षा ही मिलेगी। सोमवार को 33 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नवनीत सिंह, टीकाकरण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें