फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने का झांसा देकर 6.40 लाख ठगे

Thu, 14 Mar 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दो युवकों को वर्क वीजा लगवाने तथा विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी एयर टिकट भेज छह लाख 40 हजार रुपये ठगने पर उचाना थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बड़ौदा निवासी जगबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका लड़का 2023 में टूरिस्ट वीजा पर दुबई गया था। वहां पर उसकी मुलाकात अंबाला निवासी राकेश तथा गांव डाबी टेकसिंह निवासी राहुल से हुई। उन्होंने उसके बेटे को वर्क वीजा के बारे में बताया। साथ ही दोनों ने जर्मनी का वर्क वीजा लगवाने की बात कही। सितंबर 2023 में राहुल तथा राकेश गांव बड़ौदा आए और विदेश भेजने के लिए बातचीत की। जिस पर उसने अपने बेटे सावन तथा रिश्तेदार को विदेश में काम दिलाने के लिए कहा। इसके एवज में आरोपियों ने छह लाख 40 हजार रुपये और दस्तावेज ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के टिकट व्हाट्सएप पर भेजकर गुजरात बुला लिया। दो दिन वहां रखने के बाद कहा कि फ्लाइट रद्द हो गई। इस प्रकार दोनों को कभी दिल्ली तो कभी राजकोट घुमाते रहे। आरोपियों ने फिर से जर्मनी टिकट तथा वीजा पासपोर्ट व्हाट्सएप पर भेजा। जब उन्होंने एंबेसी में जाकर जांच की तो वह फर्जी पाए गए। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने फोन कर धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर राहुल तथा राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें