जींद/नरवाना। गाड़ी की टक्कर से दुकान के बाहर बैठकर काम कर रहे मोची की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि वह गाड़ी चलाता है। उसके चाचा बलदेव निवासी ढाकल मोची का काम करते थे। 12 मार्च को ढाकल गांव फ्लाईओवर के नीचे बैठकर काम कर रहे थे तो नरवाना की तरफ से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। उनके अलावा पास में बैठे दूसरे मोची नौरंग को भी चोट लगी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। वह दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां से नौरंग को उसके परिवार वाले दूसरे अस्पताल में ले गए। जहां पर उपचार के दौरान नौरंग की मौत हो गई। संवाद