फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर बीएड छात्र से सवा 6 लाख ठगे

Sat, 04 May 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवक से सवा छह लाख रुपये ठगने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी सुखविंद्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएड की पढ़ाई कर रहा है। 5 अप्रैल को उसके टेलीग्राम पर लड़की का मैसेज आया और वर्क फ्रॉम होम करने की बात कही। उसे बताया गया कि कार देखो प्लेटफार्म है, जिस पर काम करना है। 7 अप्रैल को दूसरी युवती का मैसेज आया और कहा कि कार देखो के 75 चरण पूरे करने है। आईडी में 10 हजार रुपये होने जरूरी हैं। इसके बाद उन्होंने उसे आईडी बनाकर दे दी। फिर एक लिंक भेजा गया, जिसमें उसने अपना मोबाइल नंबर डालकर पासवर्ड बनाया। फिर दस हजार रुपये की राशि उनके दिए गए अकाउंट में भेज दिए। इसके साथ उसकी आईडी पर 12 हजार 889 रुपये की राशि दर्शाई गई। 75 चरण पूरे होते ही उसके खाते में 30 हजार रुपये हो गए, जिसमें से लगभग 21 हजार रुपये उसने निकाल लिए। फिर उसके टेलीग्राम पर संदेश आया कि कंपनी का स्थापना महीना चल रहा है और 50 हजार की आईडी और लगवा दो। चरण पूरा करने के साथ उसकी आईडी में साढ़े 65 हजार दर्शाए गए। इसके बाद उसने 65 हजार 133 रुपये और लगाए तो उसकी आईडी में लगभग 1.80 लाख रुपये दर्शाए गए। जब उसने राशि निकालने के लिए अपनी आईडी खोली तो उसमें तीन अड्डे दिखाई दिए। उन पर क्लिक करने के साथ ही उसका कमीशन 15 गुना हो गया। फिर चार लाख 57 हजार 30 रुपये जमा करने पर उसकी राशि साढ़े नौ लाख से ज्यादा दिखाई गई। बाद में कमीशन जोड़कर यह राशि 11 लाख से ज्यादा दिखाई गई। जब उसने राशि निकालने की कोशिश की तो क्रेडिट स्कोर 60 बताकर रोक दिया गया। राशि निकालने के लिए स्कोर 80 बताया गया। स्कोर ठीक करने के लिए उससे दो लाख 20 हजार रुपये की डिमांड की गई। राशि दो दिन के अंदर जमा करने के लिए लिए कहा गया। राशि जमा नहीं करने पर उसकी आईडी बंद होने के बारे बताया गया। इसके चलते आरोपी उसके 6 लाख 10 हजार 864 रुपये हड़प लिए। जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सुखविंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें