फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा का 76 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा का निधन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा का रविवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी के चलते 23 अगस्त से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। रविवार सुबह पौने नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हांसी ब्रांच नहर के पास स्थित स्वर्ग आश्रम में रविवार शाम पौने छह बजे किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित कई नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. हरिचंद मिढ़ा सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं, सामाजिक व्यक्ति थे। उनके निधन से सिर्फ जींद को ही नहीं, पूरे हरियाणा को नुकसान हुआ है। इससे पहले विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा को पुलिस गार्ड द्वारा सलामी दी गई। उनकी चिता को मुखाग्नि बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने दी। इस मौके पर कलायत से विधायक जयप्रकाश, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, विधायक जसबीर देशवाल, परमेंद्र ढुल, पिरथी नंबरदार, एचपीएससी के सदस्य एडवोकेट जयभगवान गोयल, एचएसएससी के सदस्य एडवोकेट विजयपाल, हरियाणा हाउसिंग फैडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, शिवनारायण शर्मा, रामपाल माजरा, जवाहर सैनी, लक्ष्मीनाराण बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें