फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा में बारिश के दौरान हैफेड गोदाम में गेहूं से तिरपाल हटाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा। यह सरकारी जांच में ही संभव है। वीडियो में सरेआम बारिश के बीच तिरपाल हटाकर गेहूूं को भिगोया जा रहा है, लेकिन जांच के लिए पहुंचे अधिकारियों को गेहूं में नमी की मात्रा सामान्य मिली। इससे पूरी जांच पर ही सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हैफेड के डीएम कर्ण सिंह लोहान ने इस मामले में स्टोर कीपर सुनील राठी और मैनेजर बीरमती द्वारा लापरवाही बरतने की बात स्वीकारी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बारिश के दौरान पिल्लूखेड़ा में हैफेड के गोदाम में रखे गेहूं से तिरपाल हटाने की वीडियो वायरल हुआ था। यह मामला मीडिया में आने के बाद शनिवार को प्रशासन हरकत में आया और रोहतक से एफसीआई के मैनेजर भरत शर्मा, क्वालिटी मैनेजर धर्मबीर हुड्डा, बेगराज, कृष्ण रंगा, सफीदों से सतीश सेतिया, राजेंद्र पान्नू, धर्मपाल चहल और हैफेड के डीएम कर्ण सिंह लोहान ने मामले की जांच की। अधिकारियों का दावा है कि जिस स्टैग का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें नमी 11 प्रतिशत मिली है, जबकि नियमानुसार नमी 12 प्रतिशत से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

यह है मामला
शुक्रवार को जिस समय बारिश हो रही थी, ठीक उसी समय पिल्लूखेड़ा के हैफेड के गोदाम से एक कर्मचारी गेहूं के स्टैग से तिरपाल हटा रहा था। इसी अमरावली खेड़ा गांव निवासी अनिल ने वीडियो बना लिया और अपने साथी को भेज दिया। यहां से वीडियो वायरल हो गया और भाजपा जिला प्रचार सचिव रोहिल्ला के पास पहुंचा। इसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।
सही मिला डीएफएससी का गेहूं
इस दौरान कुछ लोगों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्टॉक भीगने की भी बात कही और अधिकारियों ने जांच की। इस गेहूं में नमी की मात्रा 11 प्रतिशत से भी कम पाई गई।
खुले में रखा है करीब सवा दो लाख क्विंटल गेहूं
पिल्लूखेड़ा में हैफेड की करीब सवा दो लाख क्विंटल गेहूं इसी गोदाम में रखा है। इस मामले को उठाने वाले लोगों का कहना है कि इस प्रकार से गेहूं का वजन बढ़ाया जाता है और गेहूं चोरी से बेच दिया जाता है। अब इस मामले में क्या झोल है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
अधिकारी बोले- बदल रहे थे तिरपाल
मामले की जांच करने के लिए पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी बारिश के बीच तिरपाल हटा नहीं रहा था, बदल रहा था। पहले से जो तिरपाल लगा हुआ था, वह कई जगह से फटा हुआ था। ऐसे में दूसरा तिरपाल डाला गया है, लेकिन यह बात किसी को भी हजम नहीं हो रही है।
गेहूं की गुणवत्ता सही है। कर्मचारी द्वारा तिरपाल बदलने की बात कही जा रही है, जो जांच का विषय है। इस मामले की जांच होगी। स्टोर कीपर सुनील राठी और मैनेजर बीरमती की इस मामले में लापरवाही पाई गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा जाएगा। जो भी कार्रवाई होगी, वहीं से होगी।
विज्ञापन

-कर्ण सिंह लोहान, डीएम, हैफेड।
करवाएंगे जांच
यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसमें जांच के लिए हैफेड के डीएम को आदेश दिए गए हैं। हां वीडियो में जो कुछ दिख रहा है, वह सामान्य नहीं है। ऐसे में बारिश के दौरान तिरपाल हटाने के मामले की जांच की जाएगी।
-अमित खत्री, डीसी, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें