फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पटियाला चौक नरवाना रोड स्थित शीतलपुरी कॉलोनी में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पटियाला चौक पुलिस चौकी ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मूल रूप से गांव काकड़ौद निवासी हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी 33 वर्षीय योगेंद्र उर्फ योगी के भाई अश्विनी कुमार ने बताया कि योगेंद्र गली बनाने का ठेका लेता था। काफी दिन से वह परेशान चल रहा था। सुबह वह अपने कमरे में गया था और काफी देर तक बाहर नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद जब वह योगी के कमरे में गया तो योगी फंदे पर लटका हुआ था व उसकी मौत हो चुकी थी। अश्विनी ने बताया कि योगी ने रस्सी से छत पर लगे पंखे से फंदा लगाया हुआ था। फंदे से उतारकर उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अश्विनी ने बताया कि योगी की दस वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं था। जांच अधिकारी यशवीर लौहान ने बताया कि परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें