अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोमवार को जारी हुए नीट के परिणाम में जींद निवासी रोहित ने 596 अंक लेकर जिले में टॉप किया। रोहित के पिता विजेंद्र इंडस स्कूल में ही सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं। रोहित भी इंडस स्कूल में ही पढ़ाई करता है व वीप्लसयू में कोचिंग लेता है। इस परीक्षा में इंडस स्कूल के 50 विद्यार्थी बैठे, सभी ने इसमें क्वालीफाई किया। इंडस संस्थाओं के निदेशक सुभाष श्योराण ने बताया कि इंडस स्कूल के 50 बच्चों ने नीट की परीक्षा दी तथा सभी ने यह परीक्षा पास की। इनमें रोहित ने 596, भूपेश ने 561, अमन ने 551, पूर्णिमा, आरती, प्रीति, अरुण, कोमल, अमन व यशिका ने 530 अंक प्राप्त किए। श्योराण ने कहा कि धैर्य के साथ परिश्रम और हिम्मत निरंतर सफलता के सूत्र हैं। इसलिए लगातार मेहनत के साथ आगे बढ़कर जीवन में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। स्कूल निदेशक रचना श्योराण ने इस शानदार परीक्षा परिणाम पर बधाई दी। उपप्राचार्य प्रवीन कुमार ने कहा जीवन में मनुष्य की अनेक परीक्षाएं होती हैं, जो बच्चे सतत परिश्रम करने की आदत डाल लेते हैं। सफलता उनके कदम चूमती है।
वी प्लस यू के 85 बच्चों ने की नीट की परीक्षा पास
जींद। जाट धर्मशाला के सामने कोचिंग सेंटर वी प्लस यू के 85 बच्चों ने नीट की परीक्षा पास की। इनमें से इंडस स्कूल में पढ़ने वाले व वी प्लस यू में कोचिंग लेने वाले रोहित ने 596 अंक लेकर जिले में टॉप किया। वी प्लस यू के संचालक रमेश चहल ने रोहिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चहल ने बताया कि उनके संस्थान में पढ़ने वाले रोहित, भूपेश, अमन, नमन, याशिका, नरेश, अरुण, शिवा, स्नेहल, हिमांशु, अंजू, अनीषा, यशदीप, यतिन, आकाश, कोमल, मोनिका, प्रेरणा, नैना, पारुल, अमन, सोनाली, परिवेश ने अच्छा रेंक हासिल कर जींद जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत व अध्यापकों की लगन से यह सफलता हासिल हुई है। जिले में हर वर्ष वी प्लस यू के विद्यार्थी नीट में सबसे ज्यादा क्वालीफाई करते हैं।
ईफा के तुषार ने हासिल किए 566 अंक
जींद। ईफा एकेडमी के तुषार शर्मा ने नीट में 566 अंक लंकर जिले का नाम रोशन किया। इसी प्रकार ईफा की मोनिका, काजल, तुषार, सिन्नु, नव्या ने नीट में अच्छे अंक लेकर जिले का नाम रोशन किया। एकेडमी चैयरमैन एसके मिश्रा ने कहा कि ईफा में 10 बच्चों ने क्वालिफाई किया है। डॉयरेक्टर नेहा शर्मा ने कहा कि अभिभावक का विश्वास व बच्चों के परिश्रम का परिणाम से ईफा अच्छे परीक्षा परिणाम दे रहा है।