फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चारा लेने जा रही महिला की बुग्गी से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में चारा लेने जा रही महिला की बुग्गी से गिरकर मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव मोखरी में खेतों से हरा चारा लेने जा रही एक महिला की बुग्गी से गिरकर मौत हो गई। इस हादसे में महिला की सास घायल हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मोरखी निवासी मुकेश देवी अपनी सास रोशनी के साथ बुग्गी में बैठ कर पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत में जा रही थी। अचानक किसी कारण से झोटा बिफर गया और बुग्गी को लेकर जोर से भाग खड़ा हुआ। इस कारण मुकेश देवी व रोशनी दोनों बुग्गी से गिर गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां मुकेश देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुकेश देवी के जेठ सुभाष ने बताय कि मुकेश देवी छह महीने की गर्भवती थी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें