फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड 66 लाख रुपये से बनेंगी शहर की 11 गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जींद शहर के विकास के लिए दिए गए दस करोड़ रुपये के बजट में से नगर परिषद ने दो करोड़ 66 लाख 81 हजार रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इसके लिए टेंडर अलाट हो चुके हैं और अब इसकी स्वीकृति पर सिर्फ डीसी की मोहर लगनी बाकी है। इसके तहत शहर में सड़कों के साथ-साथ एक नाला भी बनाया जाएगा। अगले सप्ताह में डीसी की स्वीकृति के बाद वर्क अलाट कर दिया जाएगा। अधिकतर कामों को पूरा करने के लिए पांच माह का समय तय किया गया है।
नगर परिषद ने कुल 11 कामों के टेंडर अलाट किए हैं। इनमें 25 लाख रुपये से कुंदन सिनेमा से शहीद उद्यम सिंह मार्ग तक सड़क व नाला बनाने, 38.96 लाख रुपये से सफीदों रोड से महाराज अग्रसैन स्कूल तक सड़क का निर्माण, 31.83 लाख रुपये से नगर परिषद के बाहर से घंटाघर के पास तक सड़क का निर्माण, 49.32 लाख रुपये से शहीद उद्यम सिंह चौक से हांसी ब्रांच नहर तक सड़क निर्माण, 15.91 लाख रुपये से वार्ड नंबर नौ में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से ज्ञान तारा रोड तक सड़क निर्माण, नरवाना रोड पर वार्ड नंबर तीन में 18.69 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण, 10.10 लाख रुपये जुलानी रोड से एग्रो गोदाम के साथ जलालपुर कलां तक सड़क निर्माण, अपोला रोड पर 21.88 लाख रुपये से सुंदर नगर तक नाले का निर्माण, माल गोदाम रोड से दुर्गा माता मंदिर तक 32.70 लाख रुपये से सड़क का निर्माण, भीम सैन धर्मशाला से पुराना भूतेश्वर मंदिर तक 14.42 लाख रुपये से सड़क का निर्माण व बुढ़ा बाबा बस्ती में 17 लाख रुपये से सड़क निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन


आसान होगी सब्जी मंडी से राह
इन 11 कार्यों में शहीद उद्यम सिंह चौक से हांसी ब्रांच नहर तक सड़क बनाने का भी प्रावधान है। इससे पटियाला चौक जाने वाले शहर के लोगों की राह आसान होगी। फिलहाल बस स्टैंड से पटियाला चौक जाने के लिए लोग शहर के अंदर से भीड़ से बचने के लिए मिनी बाईपास से निकलते हैं, लेकिन शहीद उद्यम सिंह चौक से निरंकारी रोड से जाना पड़ता है। इससे फिर लोग भीड़ में फंसते हैं। नया रोड बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

जलभराव से मिलेगी निजात
कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से ज्ञानतारा रोड तक बनने वाली सड़क से लोगों को काफी लाभ होगा। इस सड़क पर पानी भरा रहता है। ऐसे में नई सड़क बनने से यह ऊंची हो जाएगी और यहां जलभराव की समस्या नहीं रहेगी।
विज्ञापन


विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने दस करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसके तहत 100 कामों की योजना बनाई गई है। अगल-अलग चरणों में काम करवाए जा रहे हैं। पूरे शहर में विकास कार्यों को समान रूप से करवाया जा रहा है।
पूनम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें