फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने मार्केट कमेटियों में घोषित किए दस-दस नवनियुक्त सदस्य, अब इनमें से होगा चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन की कुर्सी का निर्णय एक हफ्ते के अंदर : राणा
विज्ञापन

संजय कुमार
सफीदों। भाजपा सरकार ने प्रदेश भर की मार्केट कमेटियों मेें चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाने के लिए मार्केट कमेटी में दस-दस नवनियुक्त सदस्य घोषित किए हैं। सफीदों मार्केट कमेटी के सदस्यों में मौजूदा चेयरमैन विक्रम राणा सिंघाना के साथ वाइस चेयरमैन शिव चरण गर्ग सफीदों, वेद लांबा हरिगढ़,जनेशर गुर्जर डिडवाड़ा, सुखवंत रोहढ़, रमेश मुआना, अनिल शर्मा सिंघपूरा, कृष्ण लाल सिवानामाल, मदन गोयल सफीदों मंडी और सतबीर लाडवा गीता कॉलोनी को शामिल किया गया। अब एक सप्ताह के अंदर इन दस सदस्यों में से किसी एक व्यक्ति को भाजपा सरकार द्वारा चेयरमैन की कुर्सी सौंपी जाएगी।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने नवनियुक्त मार्केट कमेटी सदस्यों और भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की एमपीएस स्कूल मुआना मेें एक विशेष बैठक ली। बैठक में सभी नवनियुक्त सदस्यों के साथ तीनों मंडल अध्यक्ष बलवंत पांचाल, सुरेंद्र हाडवा, डॉ. ओमवृत के साथ जिला महामंत्री जितेंद्र रोहढ़ भी उपस्थित रहें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने सभी सदस्यों को बधाई दी और बताया कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर दस सदस्यों में से चेयरमैन पद के लिए नाम मनोनीत कर दिया जाएगा। राणा ने कहा दिन-प्रति दिन भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा है। आगामी चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


कार्यवाहक चेयरमैन विक्रम राणा ने कहा कि मार्केट कमेटी मेें इन दस सदस्यों के साथ बीडीपीओ सफीदों के 11वें सदस्य होंगे। 11 सदस्यों में से एक तिहाई सदस्यों की मौजूदगी में बैठक में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बहुमत पूरा होने पर ही विकास कार्य में आगामी कार्रवाई की जाएगी। सभी की सहमति से मार्केट कमेटी के विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के सदस्य घोषित
पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के सदस्यों में रणबीर बनिया खेड़ा, धर्मबीर भागखेड़ा, धर्मपाल पांचाल पिल्लूखेड़ा, सत्यप्रकाश सरपंच जामनी, महिंद्र सिंह कालवा, कार्यवाहक चेयरमैन हवा सिंह देशवाल पिल्लूखेड़ा, दलबीर मांडी खुर्द, अशोक मंगला पिल्लूखेड़ा, चंद्रभान पिल्लूखेड़ा और मुकेश कुमार लुदाना शामिल हैं। इन दस सदस्यों में से ही किसी एक को चेयरमैन की कुर्सी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें