फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख रुपए की राशि होगी खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
छह करोड़ की लागत से रेस्ट हाउस विस्तार का काम शुरू
विज्ञापन

जींद। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के विस्तार का काम शुरू हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन आधुनिक तकनीक पर बनाया जाएगा। इस भवन के निर्माण एवं विस्तारीकरण पर छह करोड़ 40 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी अमित खत्री ने बताया कि यह भवन दो मंजिला होगा। इसमें एक सीएम सूट, एक कॉन्फ्रेंस हाल, एक ड्राईंग रूम तथा दो बेड रूम होंगे। ऊपरी मंजिल पर एक वीआईपी सूट तथा छह बेड रूम बनाए जाएंगे। भवन के साथ एक अन्य बिल्डिंग भी बनाई जायेगी, यह बिल्डिंग भी दो मंजिली होगी। इसमें प्रत्येक मंजिल पर दो बेड रूम, एक डोरमैट्री जिसमें आठ बेड स्थापित किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि इस भवन के बन जाने से यहां रेस्ट हाउस में पर्याप्त कमरों की व्यवस्था हो जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि वे निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। लोक निर्माण के कार्यकारी अभियंता नवनीत कुमार ने बताया कि विश्राम गृह का एक ब्लॉक दस हजार वर्ग फीट में बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य 15 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें