फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता और आप नेता लक्ष्मीनारायण बंसल से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला, पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता और आप नेता लक्ष्मीनारायण बंसल से मिले
विज्ञापन

गर्माई जींद जींद की राजनीति

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
इनेलो नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटला शुक्रवार देर शाम जींद पहुंचे। हालांकि पहले से ही उनका पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मीटिंग का कार्यक्रम था, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के वे पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता और आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मीनारायण बंसल से मिलने उनके घर पहुंचे। हालंाकि दोनों ही नेता इसे सिर्फ शिष्टाचार मीटिंग बता रहे हैं, लेकिन इससे शहर की राजनीति गर्मा गई है। जिन दो नेताओं के घर दुष्यंत चौटाला पहुंचे, दोनों ही अग्रवाल समाज से हैं।
गौरतलब है कि मांगे राम गुप्ता जींद की राजनीति की धुरी रहे हैं। वहीं लक्ष्मीनारायण बंसल पूर्व में इनेलो के कद्दावर नेता रहे हैं। ऐसे में राजनीति में रुचि रखने वाले अपने-अपने तरीके से इसका विश्लेषण कर रहे हैं। पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता 1977 में आजाद उम्मीदवार होते हुए जनता पार्टी के प्रताप सिंह को हराया और विधानसभा पहुंचे। इसके बाद वे 1991 में कांग्रेस के टिकट पर जनता पार्टी के टेकराम को हरा कर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2000 में कांग्रेसी प्रत्याशी होते हुए इनेलो के गुलशन लाल को हराया था। 2005 में कंाग्रेसी उम्मीदवार मांगेराम गुप्ता ने इनेलो के प्रत्याशी सुरेंद्र बरवाला को हराया। लंबे समय तक प्रदेश और जींद की राजनीति में महत्पूर्ण कर रखने वाले मांगेराम गुप्ता चौधरी भजनलाल और भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में मंत्री रहे हैं। लक्ष्मीनाराण बंसल ने अमर उजाला को बताया कि सांसद सामान्यतौर पर ही उनसे मिलने आए थे। गौरतलब है कि लक्ष्मी नाराण बंसल लंबे समय तक इनेलो से जुड़े रहे हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।
विज्ञापन



कोई राजनीतिक मायने नहीं
सांसद दुष्यंत चौटाला वैसे सिर्फ गुप्ता जी का हाल चाल जानने के लिए आए थे। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है।
महावीर गुप्ता, मांगेराम गुप्ता के बेटे।


युवाओं को रोजगार दिलाना एकमात्र लक्ष्य : दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के बढ़ती बेरोजगारी युवाओं के लिए चिंता का विषय है। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। आज प्रदेश में लाखों पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहें हैं।
अर्बन स्टेट स्थिति पार्टी कार्यालय में शुक्रवार देर सायं पहुंचे सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि आज प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या युवाओं के सामने रोजगार की है। युवा होने के नाते वह युवाओं की बेरोजगारी की समस्या को अच्छे से समझ सकते हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हिसार में रोजगार मेले का आयोजन कर हजारों की संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने में कामयाबी हासिल की है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भविष्य में भी बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उनके इस तरह के प्रयास प्रदेश के विभिन्न जिलों मे जारी रहेंगे, ताकि प्रदेश से बेरोजगारी के कलंक को मिटाया जा सके।
विज्ञापन



पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के नाम से कावड़ लाने वाले का किया स्वागत
इस दौरान हरिद्वार से पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी स्वर्गीय देवीलाल के नाम की कावड़ लाने वाले सतबीर रिसालु का सांसद दुष्यंत चौटाला ने स्वागत किया। सतबीर को सांसद ने जलपान करवाकर तेजा खेड़ा के लिए रवाना किया। सतबीर के अनुसार वह पिछले आठ साल से ताऊ देवीलाल के नाम पर कावड़ ला रहा है। वह तेजाखेड़ा गांव में ताऊ की प्रतिमा पर जल चढ़ाते हैं।


फोटो नंबर
15जेएनडी30: चौधरी देवीलाल के नाम पर कावड लाने वाले सतबीर का स्वागत करते सांसद दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें