अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कुछ राहत मिलने के बाद सोमवार को फिर से गर्मी के तेवर दिखे। हवा में नमी की मात्रा 40 प्रतिशत तक पहुंचने से अब उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक फिर से बारिश हो सकती है।
बारिश के बाद हवा में नमी की मात्रा बढ़ने से अब लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। रात के समय हवा में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। इससे रात को गर्मी का अहसास कम है, लेकिन दिन के समय तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही उमस भी होने से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि घरों और दफ्तरों में रहने वाले लोगों को खास दिक्कत नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार-पांच दिन तापमान बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान में चार डिग्री तक का उछाल आ सकता है। इसके बाद फिर से बारिश की उम्मीद है। अगले सप्ताह भर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
थोड़ी राहत के बाद फिर गर्मी, उमस ने निकाला पसीना
सप्ताह के अंत तक राहत की उम्मीद