फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम माफी की अपील पर बोले कैप्टन, कानून करेगा अपना काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में जेलों में बद युवाओं के लिए आम माफी की जाट आरक्षण संघर्ष समिति की अपील पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। सोमवार को प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनवाने जींद पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।
गौरतलब है कि जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कैप्टन अभिमन्यु से मिलकर केस वापस लेने की मांग करने की बात कही थी। कैप्टन अभिमन्यु ने ऐसे लोगों को माफी देने से साफ मना कर दिया। याद रहे कि पिछले साल फरवरी माह में हुए जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की रोहतक स्थित कोठी भी जलाई गई थी। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वह समय दूर नहीं जब सुई से लेकर हवाई जहाज तक का निर्माण देश में होगा। भविष्य में चीन नहीं बल्कि भारत को दुनिया में औद्योगिक देश के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में मात्र साढ़े तीन करोड़ बैंक खाते खुले थे। पिछले तीन वर्षों में 27 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज जनधन योजना के इन खातों में 75 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जमा है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, स्वामी राघवानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, जिला उप प्रधान डॉ. राज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की दिशा में बढ़ रही सरकार
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की दिशा में बढ़ रही है। रिपोर्ट बहुत ही विस्तृत है। इसमें सॉयल हेल्थ की बात है, यह देश भर में लागू हो चुकी है। फसल बीमा की बात भी स्वामीनाथन रिपोर्ट में कही कई है, यह भी लागू हो चुका है। सरकार अधिकतर फसलों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


जीएसटी में दी बड़ी राहत एवित्तमंत्री ने कहा कि जीएसटी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब सरकार ने 75 लाख तक टर्नओवर वाले व्यापारियों को जीएसटी में छूट देने का फैसला किया है। इससे काफी व्यापारियों को लाभ होगा।

आम माफी की अपील पर बोले कैप्टन, कानून करेगा अपना काम
जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जेलों में बंद युवाओं के लिए की थी माफी मांगने की अपील
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनवाने पहुंचे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें