फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धीमी जांच से प्रदेश में अटकीं 6016 रजिस्ट्रयां

Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी11: तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री के कार्य के चलते पहुंचे महिला व पुरूष। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्रदेश में तहसीलदारों पर कई ब्लॉक का पद भार होने और कागज की धीमी जांच के कारण प्रदेश में 6016 रजिस्ट्रियां अटकीं हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं प्रदेश में 25585 रजिस्ट्रियां अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रही हैं। जिले में 12285 रजिस्ट्रियों काे स्वीकृति मिल चुकी है और 316 को स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए पेपरलेस व्यवस्था लागू की गई थी। अब तक प्रदेश में 276117 रजिस्ट्रियां पेपरलेस माध्यम से पूरी की जा चुकी है। प्रदेश में तहसीलदारों पर कई तहसीलों का भार है। वहीं उनके द्वारा रजिस्ट्री के कागजा की जांच भी धीमी गति से की जा रही है। इससे लंबित रजिस्ट्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
राजस्व कार्यों के निपटान को लेकर वित्तीय राजस्व आयुक्त सुमिता मिश्रा पहले ही प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक कर चुकी हैं। बैठक में लंबित पड़ी रजिस्ट्रियां को जल्द निपटाने और तकनीकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन





अप्रूवल और अटकी रजिस्ट्री पर एक नजर

जिला-अप्रूवल अटकी रजिस्ट्री



यमुनानगर-9967-247

सोनीपत-18698-171

सिरसा 12580-325

रोहतक-8835-90

रेवाड़ी-10470-157

पानीपत-11992-424

पंचकूला-6064-79

पलवल-10381-408

मेवात-8812-119

महेंद्रगढ़-7302-131

कुरुक्षेत्र-13539-80

करनाल-12037-463

फतेहाबाद-10747-224



गुरग्राम-42591-881



हांसी-2643-35



हिसार-14054-257



कैथल-11144-158



जींद-12285- 316

झज्जर-13737-114

फरीदाबाद-17238-294

चरखी दादरी-3542-463



भिवानी-8718-303



अंबाला-11155-277



कुल-278531-6016





लंबिंत रजिस्ट्रियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वीरवार को भी वित्तीय राजस्व आयुक्त ने कॉन्फ्रेंसिंग से राजस्व अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की थी।-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें